BREAKING बिलासपुर बालोद के 3 ब्लॉक और कोरबा मुख्यालय रेड ज़ोन में.. राजधानी रेड से ऑरेंज ज़ोन में.. देखिए आप का विकासखंड रेड है या ऑरेंज

Update: 2020-05-22 15:47 GMT

रायपुर 22 मई 2020। राज्य सरकार ने कोरोन के मद्देनजर जोन का बंटवारा कर दिया है।पहले ज़िलों को रेड ऑरेंज और ग्रीन में बाँटा जा रहा था पर अब राज्य सरकार ने समूचे ज़िले के बजाय चिन्हाकित विकासखंडों को ज़ोन के हिसाब से रेड ऑरेंज की पहचान दी है।

छत्तीसगढ़ में तीन जिलों को रेड जोन और 25 जिलों को आरेंज जोन में बांटा है। नये तरीके से जोनों के किये गये बंटवारे में अब विकासखंड के आधार जोन का बंटवारा किया गया है। छत्तीसगढ़ के तीन जिले बालोद, बिलासपुर और कोरबा के सिर्फ 5 विकासखंड को रेड जोन में रखा गया है। बालोद के डौंडीलोहारा, बिलासपुर के तखतपुर व मस्तूरी और कोरबा के कोरबा विकासखंड को रेड जोन दिया गया है। वहीं प्रदेश में कुल 44 कटेंमेंट जोन बनाये गये हैं। वहीं अन्य 25 जिले के अलग-अलग विकासखंड को आरेंज जोन में रखा गया है। राजधानी रायपुर चार विकासखंड को आरेंज जोन में रखा गया है। अभनपुर, आरंग, धरसींवा, रायपुर शहरी को आरेंज जोन मिला है। वहीं जांजगीर के बलौदा, ब्रम्हनीडीह, डभरा, जैजेपुर, मालखरौदा, नावागढ़ और सक्ती को आरेंज जोन में रखा गया है। वहीं सरगुजा के मैनपाट, अंबिकापुर, बतौली, लखनपुर, लुंड्रा, उदयपुर और सीतापुर को भी आरेंज जोन में रखा गया है। सबसे कम गरियाबंद, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा में सिर्फ 1-1 विकासखंड को आरेंज जोन में रखा गया है।

 

Tags:    

Similar News