ब्रेकिंग: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही हो सकता है हंगामा.. बहिर्गमन भी कर सकती है भाजपा
रायपुर,23 फ़रवरी 2020। कल से शुरु बजट सत्र को लेकर खबरें हैं कि भाजपा बेहद आक्रामक तेवर रखेगी। भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी, धान, के साथ पुलिस और प्रशासन पर तल्ख भाजपा मुद्दों के साथ आक्रामक होगी, और जैसी तैयारियाँ है सरकार के लिए विपक्षी तेवर परेशान करने वाले होंगे।
सबकी नज़रें कल होने वाले राज्यपाल के अभिभाषण पर टिकी हैं।भाजपा की रणनीति इस अभिभाषण के दौरान क्या होगी इस पर पूरी तरह चुप्पी है। लेकिन सूत्र के अनुसार राज्यपाल के अभिभाषण में आने वाले विषय भाजपा का रुख़ तय करेंगे।
खबरें हैं कि राज्यपाल के अभिभाषण में यदि शराबबंदी समेत कुछ वे मुद्दे आए जिन्हें लेकर भाजपा ने आक्रामक व्यूह तय किया है तो हंगामे नारेबाज़ी से बढ़ते हुए मसला बहिर्गमन की ओर जा सकता है।