ब्रेकिंग : CG PSC की सिविल परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी… कुल 143 पदों पर लिये जायेंगे एग्जाम….इस बार सबसे ज्यादा डिप्टी कलेक्टर के हैं पद… देखिये पूरा विस्तृत विज्ञापन….

Update: 2020-11-26 10:41 GMT

रायपुर 26 नवंबर 2020। CGPSC ने सिविल सर्विस परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 143 पदों पर हो रही इस परीक्षा में इस दफा डिप्टी कलेक्टर के सबसे ज्यादा 30 पद हैं। वहीं डीएसपी के बैकलॉग सहित सिर्फ 6 पद हैं। वित्त सेवा के लिए 15 पद हैं। नायब तहीसलदार के लिए 20, आबकारी उप निरीक्षक के लिए 17 पद हैं। कुल 18 संवर्गों के लिए 143 पद निर्धारित किये गये हैं। इनमें 58 पद सामान्य कैटेगरी के लिए होगी, जबकि अनुसूचित जाति के लिए 17, अनुसूचित जनजाति के लिए 20 और पिछड़ा वर्ग के लिए 18 पद होंगे।

विस्तृत विज्ञापन देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करें….

प्रारंभिक परीक्षा के लिए 14 फरवरी की तारीख तय कर दी गयी है, जबकि मुख्य परीक्षा की तिथि 18, 19, 20 और 21 जून रखी गयी है। परीक्षा के लिए 14 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा, 12 जनवरी आवेदन की आखिरी तारीख होगी। प्रारंभिक परीक्षा कुल 17 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी।

 

Similar News