ब्रेकिंग- IAS पोस्टिंग: छत्तीसगढ़ के 2 महिला आईएएस समेत तीन अधिकारियों को भारत सरकार में मिली प्रमोशन के साथ पोस्टिंग
रायपुर, 25 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ कैडर के तीन आईएएस अधिकारियों को भारत सरकार में प्रमोशन के साथ ही आज पोस्टिंग दे दी। 94 बैच के ये तीनों आईएएस डेपुटेशन पर केंद्र में कार्य कर रहे हैं। इनमें ऋचा शर्मा, निधि छिब्बर और विकास शील शामिल हैं।
विकास और निधि पति-पत्नी हैं।
कुछ महीने पहले भारत सरकार ने तीनों को एडिशनल सिकरेट्री में इम्पेनल किया था। इससे पहले तीनों जॉइंट सिकरेट्री थे।
आज उन्हें प्रमोशन देते हुए भारत सरकार ने एडिशनल सिकरेट्री बना दिया।
पोस्टिंग में सिर्फ निधि का विभाग बदला है। उन्हें डिफेंस से हैवी इंडस्ट्रीज मिला है। बाकी ऋचा का वन और पर्यावरण तथा विकास शील का स्वास्थ्य विभाग यथावत रहेगा।