ब्रेकिंग : कोरोना को लेकर यात्रियों को मिली बड़ी छूट…. दोनों डोज वैक्सीन ले चुके यात्रियों को नहीं दिखाना होगा अब RTPCR रिपोर्ट

Update: 2021-08-23 07:24 GMT

रायपुर. 23 अगस्त 2021। फ्लाइट से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों को कोरोना के मद्देनजर बड़ी छूट मिली है। दूसरे राज्यों से आने वाले वो यात्री, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिये हैं, उन्हें RTPCR टेस्ट रिपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। अन्य राज्यों से वायु मार्ग द्वारा छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राज्य शासन ने संशोधित दिशा निर्देश जारी किए हैं।

संशोधित निर्देशों के अनुसार ऐसे यात्री जिनके पास कोविड-19 टीकाकरण के दो डोज पूर्ण होने का प्रमाण पत्र हो, उन्हें आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया है। शेष यात्रियों के लिए 96 घण्टे पूर्व तक की निगेटिव आर.टी.पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट का होना अनिवार्य होगा। पूर्व में जारी अन्य शेष निर्देश यथावत रहेंगे।

Tags:    

Similar News