ब्रेकिंग: 70 अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज : इलेक्शन ट्रेनिंग को हल्के में लेना पड़ा महंगा….निर्वाचन पदाधिकारी ने नोटिस जारी कर पूछा- क्यों ना आप कर की जाये अनुशासनात्मक कार्रवाई, 3 दिन के भीतर जवाब किया तलब
रायपुर, 18 जनवरी 2020/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019- 20 से संबंधित महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने एवं प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर 70 अधिकारी- कर्मचारी को नोटिस जारी किया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों हेतु प्रथम चरण का प्रशिक्षण 7 और 8 जनवरी को प्रशिक्षण और 15 जनवरी को विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था।
इस निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे अधिकारी- कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन )द्वारा जारी आदेश को महत्व नहीं देते हुए उसके अवहेलना पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 सहपाठित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है। ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उन्हें 18 और 19 जनवरी को आयोजित होने वाले द्वितीय चरण के खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने की सुविधा दी गई है।इस प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने पर 20 जनवरी को अपराह्न 3:00 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में संबंधित को स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।इस संबंध में निर्धारित समय अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने या प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं होने की दशा में निलंबन करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।