ब्रेकिंग- 18 कोरोना मरीजों की जिंदा जलकर मौत: कोरोना हॉस्पिटल में आधी रात लगी भीषण आग…..मची अफरातफरी, कइयों की हालत नाजुक…..घंटों मशक्कत बाद बुझाई गयी आग

Update: 2021-04-30 21:21 GMT

भरूच 1 मई 2021। गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लग गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार (30 अप्रैल) देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं। पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।

भरूच के एसपी राजेंद्र सिंह चुडासमा ने बताया कि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। बाद में इसपर काबू पा लिया गया। हादसे में प्रारंभिक रूप से 12 लोगों के मरने की खबर है। वास्तविक संख्या सुबह ही बताई जा सकेगी। फायर डिपार्टमेंट को आग लगने की सूचना रात 12.55 बजे मिली।

आग लगने के तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में कई पेशेंट्स आ गए। हादसे के कारणों की शुरुआत में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

Tags:    

Similar News