ब्रेकिंग दो नाव आपस में टकराई: करीब 100 लोग थे सवार, 40 को बचाया गया… कुछ लोगों के लापता होने की जानकारी

Update: 2021-09-08 07:43 GMT

नईदिल्ली 8 सितम्बर 2021। असम के जोरहाट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में यात्र‍ियों से भरी दो नावों की टक्‍कर हो गई। इस हादसे में कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। दुर्घटना में शामिल दोनों नाव में लगभग 100 लोग सवार थे, जिनमें से 40 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। एक बोट माजुली से नीमतीघाट की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी इसकी विपरीत दिशा में जा रही थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हादसे की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री सरमा ने नाव दुर्घटना पर दुख जताते हुए माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्री बिमल बोरा को जल्द से जल्द माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है। सरमा ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्हा को भी लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को माजुली का दौरा करेंगे। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम सरमा ने बात कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

 

Tags:    

Similar News