नई दिल्ली 26 अगस्त 2021। 31 अगस्त तक काबुल एयरपोर्ट से अमेरिका सेना को हटा लिये जाने की तालीबानी धमकी के बीच काबुल एयरपोर्ट में बड़ा बम धमाका हो गया है। इस धमाके में कई लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है। धमाके के बाद काबुल एयरपोर्ट में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है। वहीं इस हमले में कई अमेरिकी सैनिक के मारे जाने की सूचना भी मिल रही है। घटना काबुल एयरपोर्ट के अब्बे गेट के पास की बताई जा रही है। पेंटागन ने हमले की पुष्टि की है। इससे पहले, इटली के एक सैन्य विमान के काबुल एयरपोर्ट से उड़ने के बाद उसपर फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस घटना में विमान को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा था।
बता दें, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत, अमेरिका समेत कई देश बड़े स्तर पर रेस्क्यू मिशन चला रहे हैं. लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने का काम लगातार जारी है. इस बीच, काबुल एयरपोर्ट के गेट पर धमाके की खबर है। कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दो हमलावर एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे हुए थे, उनमे से एक ने खुद को उड़ाया और दूसरे ने गोलिया बरसानी शुरू कर दी।
हालांकि अभी तक हताहतों के बारे में पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल से वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों को भागते देखा जा रहा है। वीडियो देखकर मालूम पड़ता है कि कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्ट्रेचर से ले जाया जा रहा है। किसने धमाका किया अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है। बता दें कि हमले को लेकर ब्रिटेन की इंटेलीजेंस ने आगाह किया था। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जेम्स हिप्पी ने कहा था कि ये ऐसा खतरा है जिसकी डीटेल मैं आपको नहीं दे सकता हूं लेकिन ये खतरा बहुत नजदीक है, बहुत विश्वसनीय और बहुत घातक है। इंटेलिटेंस इनपुट में ये कहा जा रहा था कि आईएसआईएस की तरफ से हमला किया जा सकता है।