शाम चार बजे भाजपा विधायक दल राज्यपाल के दरवाज़े .. बठेना कांड और सेस मसले को लेकर शिकायत पत्र सौंपेगा दल
रायपुर,9 मार्च 2021। अब से कुछ देर बाद नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में चौदह सदस्यीय भाजपा विधायक दल राज्यपाल अनुसुइया उईके से मिलने राज्यपाल भवन पहुँच रहा है।
भाजपा विधायक दल बठेना कांड जिसमें कि पाँच सतनामी वर्ग के लोगों की मौत हुई उसके समेत राज्य की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर राज्य सरकार के ख़िलाफ़ शिकायत पत्र सौंपेगा।भाविद इसके साथ साथ सेस पर हुई गड़बड़ी का मसला भी राज्यपाल के संज्ञान में लाएगा।
विदित हो कि सेस को लेकर भाजपा विधायक दल ने महालेखाकार को भी शिकायत सौंपी है।