top 10 richest person in india 2025: ये हैं भारत और दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

हुरुन रिसर्च ने हुरुन ग्लोबल रिच 2025 की लिस्ट जारी कर दी है| रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है।

Update: 2025-05-29 14:45 GMT
top 10 richest person in india 2025: ये हैं भारत और दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति
  • whatsapp icon

हुरुन रिसर्च ने हुरुन ग्लोबल रिच 2025 की लिस्ट जारी कर दी है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट एक वार्षिक सूची है, जो दुनिया के सबसे धनी लोगों की रैंकिंग करती है। यह सूची हुरुन नामक एक शोध और मीडिया समूह की ओर से प्रकाशित की जाती है। यह लिस्ट दुनिया के अरबपतियों की संपत्ति के आधार पर उनका क्रम तय करती है, जिनमें 1 बिलियन डॉलर या उससे अधिक की कुल संपत्ति वाले व्यक्ति शामिल होते हैं।

भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति 

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब बरकरार रखा है।

दूसरे नंबर पर अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी है।

HCL की रोशनी नाडार तीसरे नंबर पर है। वह भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में इकलौती महिला हैं।

चौंथे नंबर पर दीलीप सांघवी है।

पांचवे नंबर पर अजीम प्रेमजी है।

छठे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला है।

सातवें नंबर पर साइरस एस पुनावाला है।

आठवे नंबर पर नीरज बजाज है।

नौवें नंबर पर रवि जयपुरिया है।

दसवें नंबर पर राधाकिशन दमानी है।

दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्ति

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, एलन मस्क 420 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

जेफ बेजोस 266 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। 

मार्क ज़ुकरबर्ग 242 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर है।

चौंथे नंबर पर लैरी एलिसन है।

पांचवे नंबर पर वारेन बफेट है।

छठे नंबर पर लैरी पेज है।

सातवें नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट है।

आठवे नंबर पर स्टीव बाल्मर है।

नौवें नंबर पर सर्गी ब्रिन है।

दसवें नंबर पर बिल गेट्स है। 

हुरुन रिसर्च ने हुरुन ग्लोबल रिच 2025 की लिस्ट तो जारी कर दी है। अब हम उन अमीर व्यक्तियों के साथ ही उनके नेटवर्थ के बारे में जानेंगे जो लिस्ट में शामिल है। पहले हम जानेंगे भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में....

1- मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं। उनकी कुल संपत्ति 8.6 लाख करोड़ रुपये है, जो उन्हें भारत का सबसे अमीर व्यक्ति बनाती है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 

2- गौतम अडाणी

गौतम अडाणी अडाणी ग्रुप के चेयरमैन है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में उनकी संपत्ति 8.4 लाख करोड़ रुपये बताई गई है, जिससे वे भारत के टॉप वेल्थ गेनर बन गए हैं।

3- रोशनी नाडार

HCL की रोशनी नाडार तीसरे नंबर पर है। वह भारत के टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में इकलौती महिला हैं। हाल ही में HCL के फाउंडर शिव नाडार ने बेटी रोशनी को कंपनी की 47% हिस्सेदारी ट्रांसफर की थी। इस कारण पहली बार वह अमीरों की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हुई हैं।

4- दिलीप सांघवी

दिलीप सांघवी एक भारतीय व्यवसायी हैं, जो सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक हैं। उनके पिता फार्मास्युटिकल वितरक थे, जिससे दिलीप को इस उद्योग में रुचि रही। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में उनकी संपत्ति 2.5 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। 

5- अजीम प्रेमजी

अज़ीम प्रेमजी एक भारतीय व्यवसायी है, जो विप्रो के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष भी है। उन्होंने अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्थापना की, जो शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में काम करता है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में उनकी संपत्ति 2.2 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। 

6- कुमार मंगलम बिड़ला

कुमार मंगलम बिड़ला एक भारतीय व्यवसायी हैं और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं। वे बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी के चांसलर और भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।  हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में उनकी संपत्ति 2.0 लाख करोड़ रुपये बताई गई है।

7- साइरस एस पुनावाला

साइरस एस पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है। जि्न्हें भारत के टीका सम्राट के रूप में भी जाना जाता है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में उनकी संपत्ति 2.0 लाख करोड़ रुपये बताई गई है।

8- नीरज बजाज 

नीरज बजाज मिश्र धातु इस्पात उत्पादक संघ और भारतीय स्टेनलेस स्टील विकास संघ के अध्यक्ष हैं। वे बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी के निदेशक मंडल में हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में उनकी संपत्ति 1.6 लाख करोड़ रुपये बताई गई है। 

9- रवि जयपुरिया 

रवि जयपुरिया एक भारतीय अरबपति व्यवसायी और आरजे कॉर्प के अध्यक्ष हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में रवि जयपुरिया 1.4 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ नौवें स्थान पर हैं।

10-  राधाकिशन शिवकिशन दमानी

राधाकिशन शिवकिशन दमानी एक भारतीय व्यवसायी और निवेशक हैं। वह डीमार्ट के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। राधाकिशन शिवकिशन हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में 1.4 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के दसवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

अब हम जानेंगे दुनिया के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में....

1- एलन मस्क

एलन रीव मस्क एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर हैं। वह टेस्ला कंपनी के सह संस्थापक, सीईओ और उत्पाद के वास्तुकार भी है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, उनकी संपत्ति 420 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। 

2- जेफ बेजोस

जेफ बेजोस एक अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट, मीडिया प्रोपराइटर, निवेशक और वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्री हैं। साथ ही वह बेजोस अमेज़न कॉम के संस्थापक भी है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 266 बिलियन डॉलर है। 

3- मार्क ज़ुकरबर्ग 

मार्क ज़ुकरबर्ग एक अमेरिकी व्यवसायी और फेसबुक के मालिक है।  हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में वह तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 20.77 बिलियन डॉलर है। 

4- लैरी एलिसन 

लैरी एलिसन अमेरिकी अरबपति और निवेशक हैं। वह अमेरिकी कंप्यूटर प्रौद्योगिकी कंपनी ओरेकल कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में वह चौंथे स्थान पर है, जिनकी कुल संपत्ति 17.42 बिलियन डॉलर है।

5- वारेन बफेट

वारेन बफेट एक अमेरिकी व्यवसायी है। वह बर्कशायर हैथवे के अध्यक्ष और सीईओ हैं| हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में वह पांचवे नंबर पर है, जिनकी कुल संपत्ति 14.33 बिलियन डॉलर है।

6- लैरी पेज

लैरी पेज एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और उद्योगपति हैं| हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में वह छठे नंबर पर है, जिनकी कुल संपत्ति 14.7 बिलियन डॉलर है।

7- बर्नार्ड अरनॉल्ट

बर्नार्ड अरनॉल्ट एक फ्रांसीसी व्यवसायी, निवेशक और कला संग्राहक है। वह लुई वीटों के संस्थापक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं| हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में वह सातवें नंबर पर है। जिनकी कुल संपत्ति 13.47 बिलियन डॉलर है।

8-स्टीव बाल्मर

स्टीव बाल्मर माईक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी है| हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में वह आठवे नंबर पर है। जिनकी कुल संपत्ति 13.39 बिलियन डॉलर है।

9- सर्गी ब्रिन

सर्गी ब्रिन एक रूसी अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक, सॉफ्टवेयर डेवलपर और उद्यमी हैं, जिन्हें गूगल, इंक के सह संस्थापक के रूप में जाना जाता है| हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में वह नौवें नंबर पर है| जिनकी कुल संपत्ति 12.17 बिलियन डॉलर है। 

10- बिल गेट्स

बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक हैं| हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में वह दसवें नंबर पर है। जिनकी कुल संपत्ति 12.27 बिलियन डॉलर है। 


Tags:    

Similar News