Bilaspur High Court: हाई कोर्ट अधिकारी कर्मचारी संघ की हड़ताल का पटाक्षेप, अध्यक्ष पाठक का दावा निकला झूठ

हाई कोर्ट परिसर में पुलिस के जवानों के अलावा कोई और नहीं आया नजर. कर्मचारी संघ की मांग को लेकर हाई कोर्ट प्रशासन ने जताई सहमित. गांधी प्रतिमा के सामने अध्यक्ष के बैठने का दावा निकला झूठ

Update: 2024-08-20 15:18 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट अधिकारी कर्मचारी संघ के 20 सूत्रीय मांग के संबंध में संघ के पदाधिकारी व रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मांगों के संंबंध में विस्तार से चर्चा हुई। रजिस्ट्रार जनरल,रजिस्ट्रार जनरल ज्यूडिशयल सहित अफसरों ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया है। संघ के अध्यक्ष प्रमोद पाठक की वह बात झूठी निकली जिसमें उन्होंने हाई कोर्ट परिसर के भीतर स्थिति गांधी प्रतिमा के सामने बैठने का दावा किया था। NPG ने जब इस संबंध में पड़ताल की तब हाई कोर्ट कैम्पस के भीतर पुलिस के जवान तैनात थे। रात्रिकालीन ड्यूटी करने वाले अफसरों के अलावा जवान नजर आए। परिसर के भीतर किसी तरह की और कोई गतिविधि नजर नहीं आई। कर्मचारी संघ के मांग के सिलसिले में शाम को बैठक हुई। बैठक के बाद से ही अध्यक्ष पाठक हाई कोर्ट परिसर से बाहर चले गए थे। जानकारी के अनुसार पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है। कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं है।

Tags:    

Similar News