UP Police MMS viral video Bijnor : वर्दी की मर्यादा तार-तार : हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SP ने तत्काल किया सस्पेंड...

UP Police MMS Viral : यूपी के बिजनौर में रेहड़ थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का वर्दी में आपत्तिजनक वीडियो लीक होने से हड़कंप मच गया है. एसपी अभिषेक झा ने अनुशासनहीनता पर सख्त एक्शन लेते हुए दोनों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है.

Update: 2026-02-13 07:24 GMT

UP Police MMS viral video Bijnor : वर्दी की मर्यादा तार-तार : हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SP ने तत्काल किया सस्पेंड...

UP Police MMS viral video Bijnor : बिजनौर : यूपी पुलिस में अनुशासन की धज्जियां उड़ाने वाला एक मामला सामने आया है. बिजनौर के रेहड़ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला सिपाही पुलिस की वर्दी में ही दिखाई दे रही है, जिससे खाकी की भारी किरकिरी हो रही है. मामला संज्ञान में आते ही एसपी अभिषेक झा ने कड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने वर्दी की मर्यादा तार-तार करने और अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. 

अनुशासन का दम भरने वाली यूपी पुलिस एक बार फिर अपने ही जवानों की हरकत से शर्मसार है. रेहड़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की फजीहत हो रही है. लोग विभाग पर जमकर तंज कस रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं. अब पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर इस निजी वीडियो को किसने और किस मकसद से वायरल किया है.

यूपी पुलिस का विवादों से पुराना नाता

शर्मनाक करतूत का यह वीडियो यूपी पुलिस के कई ग्रुपों में शेयर किया गया है. हालांकि मर्यादा और कानूनी वजहों से इस वीडियो को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन इसमें दोनों पुलिसकर्मी बेहद आपत्तिजनक हाल में दिख रहे हैं और महिला सिपाही वर्दी में हैं. यह कोई पहली बार नहीं है जब यूपी पुलिस के जवानों ने खाकी को दागदार किया हो. बिजनौर की इस घटना ने उन पुराने वाकयों की याद दिला रहा है, जब पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी छोड़ इश्क और अश्लीलता के चक्कर में अपनी नौकरी और इज्जत गंवा बैठे थे.

रडार पर तीसरा शख्स

एसपी अभिषेक झा ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं. अब पुलिस इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि आखिर यह वीडियो थाने के अंदर का है या किसी और जगह का. जांच में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वीडियो दोनों की मर्जी से बना था या किसी ने ब्लैकमेल करने के लिए इसे चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया, आखिर यह वीडियो सोशल मीडिया तक पहुँचा कैसे, क्या पुलिस महकमे के ही किसी शख्स ने पुरानी रंजिश निकालने के लिए इसे लीक किया है. पुलिस अब उस तीसरे शख्स की तलाश कर रही है जिसने इस वीडियो को वायरल किया हैं.

Tags:    

Similar News