Nishant Kumar Profile: कौन हैं नीतीश कुमार के बेटे निशांत? जो बन सकते हैं बिहार के अगले डिप्टी CM, जानिए नीतीश के उत्तराधिकारी की पूरी कुंडली

Nishant Kumar Profile: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद माना जा रहा है निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे. निशांत कुमार राजनीती और मीडिया से दूर रहे हैं. लेकिन अब उनकी राजनीति में एंट्री की अटकलें लगायी जा रही है तो आइए जानते हैं कि निशांत कुमार कौन हैं और क्या करते रहे हैं.

Update: 2026-03-05 07:46 GMT
इमेज- AI जनरेटेड 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गयी है. सबकी नजर सीएम पद की कुर्सी पर टिकी हुई है. वहीँ, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा. निशांत कुमार राजनीती और मीडिया से दूर रहे हैं. लेकिन अब उनकी राजनीति में एंट्री की अटकलें लगायी जा रही है तो आइए जानते हैं कि निशांत कुमार कौन हैं और क्या करते रहे हैं.

कौन है निशांत कुमार 

नाम: निशांत कुमार

जन्म: 20 जुलाई 1975, बिहार

पिता: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

माता: स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा

शिक्षा: कैरेन स्कूल पटना- भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल मसूरी, रांची बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग

निशांत कुमार का जन्म और परिवार

राजनीती और मीडिया से दूर सादा जीवन जीने वाले निशांत कुमार एक पढ़े-लिखे और गंभीर व्यक्तित्व वाले शख्स हैं. निशांत कुमार क़रीब 50 साल के हो चुके हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को बिहार में हुआ. वे नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं. उनकी मां मंजू कुमारी सिन्हा का साल 2007 में निधन हो गया था. निशांत कुमार ने अब तक शादी नहीं की हैं. 

निशांत कुमार की शिक्षा कहाँ से हुई है?

निशांत कुमार की प्रारंभिक शिक्षा, पटना के कैरेन स्कूल और मसूरी के भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से हुई है. स्कूल की पढ़ाई के बाद निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार की ही तरह इंजीनियरिंग चुना. वो पेशे से इंजीनियर हैं. उन्होंने रांची के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. 

निशांत कुमार की कुल संपत्ति कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट के कुमार, निशांत कुमार की कुल संपत्ति लगभग 3.61 करोड़ रूपए हैं. जिसमे 1.63 करोड़ चल संपत्ति हैं. जबकि 1.98 करोड़ अचल संपत्ति हैं. इसमें पैतृक कृषि भूमि, पटना और नालंदा में घर-जमीन और माँ मंजू की संपत्ति शामिल है. 

निशांत कुमार राजनीति से दूर क्यों रहते हैं

कई रिपोर्टों में बताया गया है निशांत कुमार को आध्यात्मिक और शांत जीवन अच्छा लगता है. उन्हें राजनीति, मीडिया और सार्वजनिक मंचों से दूर रहना पसंद हैं. राजनीति में आयेदिन विवाद होते रहते हैं. जिस वजह से उन्हें दिलचस्पी नहीं है. हालाँकि पिछले समय में वो अपने बयानों के कारण चर्चाओं में थे. उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी देखा गया. ऐसे में उनकी राजनीति में एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं. 

Tags:    

Similar News