Bihar Crime News : औरंगाबाद में 5 नाबालिग बच्चियों ने खाया जहर, 4 की मौत, बिना क़ानूनी प्रक्रिया के परिजनों ने किया अंतिम संस्कार ! सवालों से घिरी घटना
Bihar Crime News : औरंगाबाद में 5 नाबालिग बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने की खबर है, जिसमें 4 बच्चियों की मौत हो गई. इस पूरे घटनाक्रम में चौकाने वाली बात यह है की परिजनों ने चारों बच्चियों का अंतिम संस्कार भी एक साथ कर दिया, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई.
Bihar Crime News : बिहार में आत्महत्या की घटनाएं Bihar Crime News आये दिन सामने आ रही है. पर इस बार जो घटना घटी है वो दिल दहला देने वाली है. मालूम हो की औरंगाबाद में 5 नाबालिग बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने की खबर है, जिसमें 4 बच्चियों की मौत हो गई.
यह घटना बिहार के हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझर शरीफ पंचायत अंतर्गत सैदपुर गांव की है. इस पूरे घटनाक्रम में चौकाने वाली बात यह है की परिजनों ने चारों बच्चियों का अंतिम संस्कार भी एक साथ कर दिया, लेकिन इसकी सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही किसी स्तर पर मामला सामने आने दिया गया.
इतने बड़े हादसे के बाद भी गांव में अजीब ग्रामीणों ने इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साध रखी है. किसी ने भी खुलकर यह नहीं बताया कि बच्चियों ने जहर क्यों और कैसे खाया. पुलिस को भी इस घटना की भनक नहीं लगी थी. बाद में जब मीडिया में खबर प्रकाशित हुई, तब जाकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया.
मामले के संज्ञान में आते ही बीते दिन दोपहर दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास सैदपुर गांव पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. सूचना मिलने के बाद वे जांच के लिए गांव आए हैं, लेकिन गांव में एक भी पुरुष मौजूद नहीं मिला. किसी ने भी 5 बच्चियों द्वारा एक साथ जहर खाने या चार की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए मगध प्रक्षेत्र के आईजी क्षत्रनील सिंह और एसपी अंबरीश राहुल भी सैदपुर गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने खुलकर कुछ कहने से परहेज किया.
एक बच्ची के जीवित बचने की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए
इस पूरे मामले में 4 नाबालिग बच्चियों की मौत और एक बच्ची के जीवित बचने की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर बच्चियों ने जहर क्यों खाया, उन्हें जहर कहां से मिला और इतनी बड़ी घटना को छुपाने की कोशिश क्यों की गई. इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल पूरा गांव सदमे और रहस्य के माहौल में है.