Bihar Blue Drum Murder Case : पति को मारकर ड्रम में भरा : 4 साल पुराने ब्लू ड्रम कांड में प्रेमी सुभाष शर्मा को कोर्ट ने माना दोषी

Bihar Blue Drum Murder Case : मामला सितंबर 2021 का हैं. जहा राकेश सहनी की हत्या कर दी गई थी। फिर सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. और लाश के कई टुकड़े करके एक नीले प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया था| 

Update: 2026-02-04 10:32 GMT

Bihar Blue Drum Murder Case : पति को मारकर ड्रम में भरा : 4 साल पुराने ब्लू ड्रम कांड में प्रेमी सुभाष शर्मा को कोर्ट ने माना दोषी

Bihar Blue Drum Murder Case : मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 साल पहले हुए ब्लू ड्रम कांड ने सबको हैरान कर दिया था। अवैध संबंध में पति राकेश सहनी की महिला के प्रेमी सुभाष शर्मा ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। और हत्या के बाद शव के कई टुकड़े कर उसे गलाने के लिए ड्रम में डाल दिया था। आज इस मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी सुभाष शर्मा को आरोपी मान लिया है। अब कोर्ट, सजा पर फैसला 13 फरवरी को सुनाएगी|

ब्लू ड्रम कांड क्या हैं 

बिहार मुजफ्फरपुर के नगर थाना के बालूघाट मोहल्ले में सितंबर 2021 को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई थी। मृतक राकेश काम के चलते दिल्ली में रहता था। और उसकी पत्नी राधा अपने 3 बच्चों, बहन और उसके पति के साथ बालूघाट मोहल्ले में किराए के घर में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, इसी दौरान राधा का अखाड़ाघाट बांध रोड के सुभाष शर्मा से अवैध सम्बन्ध शुरू हो गया।

राधा, सुभाष के साथ रहना चाहती थी। लेकिन पति राकेश सहनी रास्ते में रुकावट बना हुआ था। इसके चलते जब राकेश सहनी घर आया तो उसे जान से मार दिया गया। राकेश सहनी के बारे में किसी को न चल सके, इसके लिए लाश को छुपा दिया गया| शव के टुकड़े-टुकड़े करके प्लास्टिक नीले रंग के ड्रम में केमिकल डालकर गलने के लिए रख दिया गया| 

कैसे हुआ राकेश सहनी की हत्या का खुलासा 

इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किसी फिल्मी सीन की तरह था। शव को जल्दी गलाने के लिए नीले ड्रम में नमक, ब्लीचिंग पाउडर और फिनाइल जैसे रसायनों को मिक्स करके डाला गया था। 18 सितंबर 2021 की रात रसायनों के बीच हुए रिएक्शन के कारण ड्रम में जोरदार धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस को इसकी सुचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और उसने कमरे के रखे ड्रम से शव के टुकड़ों को बाहर  निकाला।

राकेश की हत्या के बाद उसके भाई दिनेश सहनी ने 19 सितंबर 2021 को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिनेश ने सीधे तौर पर राकेश की पत्नी राधा, उसकी साली कृष्णा, साढ़ू विकास और प्रेमी सुभाष शर्मा पर शक जताया और उन्हें इस मामले में आरोपी बताया था| 

Tags:    

Similar News