बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट ने एकता कपूर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, पढ़े पूरा मामला

Update: 2020-06-01 14:24 GMT

मुंबई 1 जून 2020। खबर है कि हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ ने टेलीविजन की मशहूर प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने बीते दिन अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वो जल्द ही बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती को एक्सपोज करने वाले हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि वो इस बॉलीवुड स्टार के खिलाफ एफआईआर भी करने वाले हैं। वहीं अब उन्होंने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने किसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने अब एक नया वीडियो साझा कर उस हस्ती का नाम बता दिया है। हिंदुस्तानी भाऊ ने वीडियो के जरिए बताया है कि उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। भाऊ ने खार पुलिस स्टेशन में ये एफआईआर दर्ज करवाई। भाऊ का आरोप है कि एकता कपूर ने अपनी एक वेब सीरीज में देश के जवान और उसकी वर्दी का मजाक बनाया है। जिसके खिलाफ उन्होंने ये शिकायत दर्ज करवाई है।

इसके अलावा भाऊ ने एक वीडियो और साझा किया है, जिसके जरिए उन्होंने कहा है कि एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को इंडियन आर्मी से माफी मांगनी चाहिए। भाऊ का कहना है कि उनकी इस वेब सीरीज ने इंडियन आर्मी की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

Tags:    

Similar News