भाजपा के वरिष्ठ विधायक का निधन, निजी अस्पताल में थे भर्ती

Update: 2023-06-23 04:26 GMT

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ विधायक विद्यारतन भसीन का गुरुवार की देर रात करीब दो बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया है। भसीन का यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

प्रदेश भाजपा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। पार्टी की तरफ से बताया गया है कि भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने आज के सभी राजनैतिक कार्यक्रम रद्द करते हुए उनकी अंत्येष्टि में शामिल होंगे। 

Tags:    

Similar News