UP News:चिता में हिलने लगा शव, परिजन लाश लेकर अस्पताल पहुंचे, जाने फिर क्या हुआ

Update: 2023-10-22 13:08 GMT

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दाह संस्कार के बीच एक व्यक्ति के शव में हलचल दिखने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, बांदा के कोतवाली थाना क्षेत्र शम्भू नगर मोहल्ले में वृंदावन (76 साल) नाम का बुजुर्ग रहता था। बीते दिनों से उसकी तबियत खराब थी। परिजन बुजुर्ग का उपचार भी करवा रहे थे। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन बुजुर्ग के शव को दाह संस्कार के लिए मुक्तिधाम लेकर पहुंचे थे। यहां पर उसके शरीर मे हलचल होने लगी। मृत बुजुर्ग का गाल और होंठ हिलने लगा। जिसके बाद उसके शव को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, इस मामले में डॉक्टरों ने मीडिया को बताया कि मृत होने के बाद शरीर का तापमान धीरे धीरे घटता रहता है। इसलिए कई बार शरीर में हलचल देखने को मिलता है। ठीक ऐसा ही बुजुर्ग के शव के साथ भी हुआ।

Tags:    

Similar News