Bridge Collapses Mizoram: मिजोरम में रेलवे का पुल गिरा, 17 की मौत, मलबे में कई लोग दबे
Bridge Collapses Mizoram: मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत की खबर है।
Bridge Collapses Mizoram: मिजोरम के सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से बड़ा हादसा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में करीब 17 मजदूरों की मौत हुई है घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के आसपास जब यह घटना हुई।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। पुल गिरते ही यह लोग मलबे में दब गए। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
जानकारी के मुताबिक पुल में कुल 4 पिलर हैं। तस्वीरें में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गाडर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है।