छक्के पे सट्टा: एमपी से आए ये सटोरिए रॉयल चैलेंजर्स और मुंबई इंडियंस पर लगा रहे थे ऑनलाइन दांव; अब तक 28 फंसे

पुलिस से बचने कागज पर सट्टापट्टी लिखना छोड़ मोबाइल से ऑनलाइन एप के जरिए संचालन

Update: 2022-04-10 09:02 GMT

रायपुर, 10 अप्रैल 2022। राजधानी पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा है, जो मूलतः मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और यहां आकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। आरोपियों से लाखों रुपए के हिसाब के अलावा 4600 कैश, 4 मोबाइल फोन और एक कैलकुलेटर मिला है। आरोपियों के नाम अजय पिरयानी (35 वर्ष) और गिरीश साथवानी (26 वर्ष) है। दोनों मूलतः मध्यप्रदेश के बैरागढ़ के रहने वाले हैं और यहां राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में महावीर नगर कुकरेजा फॉर्म हाउस के पास रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक आईपीएल शुरू होने के बाद अब तक 12 केस में 28 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

Tags:    

Similar News