रेलवे स्टेशन: ब्रिज का एक हिस्सा ढहा, हादसे में 20 लोग घायल, 8 गंभीर

Update: 2022-11-27 12:43 GMT

NPG डेस्क। रेलवे स्टेशन का ब्रिज गिरने से 20 लोग घायल हो गए है। वहीं 8 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर की है। यहां रेलवे स्टेशन में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक चंद्रपुर बल्लारशाह स्टेशन पर जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस में सवार होने के लिए कई यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर चार पर जा रहे थे। अचानक पुल के बीचों बीच स्लैब का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां से गुजर रहे यात्री पटरियों पर गिर गए। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

ब्रिज की ऊंचाई 60 फीट थी और हादसे के समय लोग इससे गुजर रहे थे। ब्रिज का हिस्सा टूटते ही लोग 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरियों पर गिर गए। हादसे में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें आठ की हालत गंभीर है। 

Tags:    

Similar News