कतर में आठ भारतीयों को फांसी की सजा, लगा ये आरोप, विदेश मंत्रालय ने कहा...

Qatar news, आठ भारतीयों फांसी,

Update: 2023-10-26 12:04 GMT

Coal Scam

नई दिल्ली। कतर की एक अदालत ने 8 भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई है। सभी भारतीय अल दहारा कंपनी में काम करते थे। अल दहारा एक निजी कंपनी है जो कतर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण प्रदान करती है।

दरअसल, आठों भारतीयों पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप है। सजा पाने वालों में एक उच्च अधिकारी भी है, जिन्होंने भारत में भी सेवाएं दे चुके हैं। फांसी की सजा पाने वाले भारतीयों ने जमानत याचिका भी कई बार लगाई थी, लेकिन कोर्ट से याचिका कई बार खारिज हो गई।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि, हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। इस मामले को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। फैसले को कतर के अधिकारियों के सामने भी उठाएंगे।''

बयान में आगे कहा गया है कि मामले की कार्यवाही की गोपनीय प्रकृति के कारण इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। कतर अधिकारियों द्वारा इजराइल के लिए जासूसी करने का आरोप लगाए जाने के बाद पिछले साल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इन लोगों में सम्मानित अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय नौसेना में रहते हुये प्रमुख भारतीय युद्धपोतों की कमान संभाली थी। वे दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए काम कर रहे थे, जो एक निजी कंपनी है और कतर के सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण और संबंधित सेवाएं प्रदान करती है।

उनकी जमानत याचिकाएं कई बार खारिज कर दी गईं और कतरी अधिकारियों ने उनकी हिरासत बढ़ा दी। गुरुवार को कतर की प्राथमिक अदालत ने एक फैसला सुनाया।


Full View

Tags:    

Similar News