फिर लौटी ठंड: छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर घने कोहरे की चेतावनी...

Update: 2024-01-18 09:25 GMT

डेस्क। एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के बीच के क्षेत्र पर है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तर पर पूर्वी विदर्भ तक फैली हुई है।

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। 

वहीँ, पिछले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, पूर्वी बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कई हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर ठंडे दिन की स्थिति देखी गई।

पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के कई हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 1 या 2 स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति उत्पन्न हुई।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति उत्पन्न हुई। हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

Tags:    

Similar News