Naxalite Tunnel In Bastar: बस्तर में यहां छिपे रहते हैं नक्सली लीडर: देखें नक्सलियों की सुरंग का ये वीडियो

Naxalite Tunnel In Bastar: बस्तर में नक्सलियों ने कई स्थानों पर सुरंगें बना रखी है जिसका उपयोग में अपने नेताओं को सुरक्षित रखने के लिए करते हैं।

Update: 2024-01-31 03:39 GMT

Naxalite Tunnel In Bastar: जगदालपुर। बस्तर के नक्सल मोर्चे से एक चौकाने वाली वीडियो सामने आई है। यह वीडियो नक्सलियों के सुरंग की है। कई किलोमीटर लंबी इन सुरंगों का उपयोग नक्सली अपनी सुरक्षा के लिए करते हैं। यह सुरंग बस्तर के अबूझमाड़ में मिले हैं। बता दे की अबूझमाड़ को नक्सलियों की  अघोषित राजधानी कहा जाता है। सुरक्षा बल के जवान अब धीरे-धीरे नक्सलियों की इसी राजधानी में प्रवेश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बस्तर में सुरक्षा बलों की बढ़ती पैठ को देखते हुए नक्सलियों ने अपने नेताओं को सुरक्षित के लिए ये सुरंगे बनाई है।



Tags:    

Similar News