Monsoon in Chhattisgarh: बदल रहा छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज: थमा मानसून लेकिन राज्‍य में बढ़ी बारिश की संभावना

Monsoon in Chhattisgarh: छत्‍तीसगढ़ में मानसून बीजापुर और सुकमा से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इसके बावजूद राज्‍य में आज से मौसम का मिजाज बदलने की उम्‍मीद की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी की मार से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Update: 2024-06-17 06:43 GMT

Monsoon in Chhattisgarh: रायपुर। राज्‍य का मौसम करवट बदले के मूड में नजर आ रहा है। प्रदेश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में आज बादल छाए हुए हैं। ऐसे में देर शाम तक कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम वर्षा हो सकती है। वहीं, मौसम के इस मिजाज का असर तापमान पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्‍य के मध्‍य और दक्षिणी हिस्‍से के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने आज एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी दी है।

जानिए...कहां रुका है मानूसन

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 2-3 दिनों से मानसून के आगे बढ़ने का क्रम रुका हुआ है। इस वक्‍त मानसून छत्तीसगढ़ में सुकमा और बीजापुर तक ही पहुंचा है। मानसून सुकमा 8 जून और बीजापुर 10 जून के आसपास पहुंचा था, लेकिन इसके बाद से आगे बढ़ने का क्रम रुक गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानूसन के आगे बढ़ने का क्रम पूरे देश में पिछड़ गया है। छत्‍तीसगढ़ की बात करें तो 15 जून तक इसे रायपुर की सीमा पार करते हुए लगभग पूरे मध्‍य क्षेत्र में सक्रिय हो जाना था, लेकिन मानसून अभी तक बस्‍तर संभाग में ही पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है।

समय से पहले पहुंचने का नहीं हुआ फायदा

इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से पहले केरल और छत्‍तीसगढ़ पहुंच गया था। बस्‍तर में मानसून के प्रदेश की निर्धारित तारीख 10 जून है, लेकिन इस बार वह 8 जून को ही राज्‍य की सीमा में प्रवेश कर गया। इस बार राज्‍य में समय से पहले ही अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद की जा रही थी, लेकिन करीब सप्‍ताहभर बाद भी मानसून सुकमा और बीजापुर में ही रुका हुआ है। इससे मैदानी क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

मानसून ब्रेक नहीं, बढ़ेगा आगे

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून के बढ़ने का क्रम भले ही रुक गया है, लेकिन फिलहाल मानसून ब्रेक वाली स्थिति नहीं है। 4 से 5 दिन के भीतर मानसून के आगे बढ़ने का क्रम शुरू हो जाएगा। इस बार अच्‍छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

ठंडा हुआ अंबिकापुर

लू की मार छेल रहे अंबिकापुर के लोगों को राहत मिल गई है। बारिश और बदली के कारण वहां के अधिकतम तापमान में गिरावाट दर्ज की गई है। अंबिकापुर का तापमान 32 से 32 डिग्री के बीच चल रहा है जो सामान्‍य से डेढ से दो डिग्री सेल्‍सियस कम है। रायपुर में पारा गिर कर 40 डिग्री से नीचे आ गया है। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इधर बिलासपुर के तापमान में भी भारी कमी आई है। वहां का अधिकतम तापमान सामान्‍य से करीब 7 डिग्री तक नीचे चला गया है।


Full View


Tags:    

Similar News