Monsoon in Chhattisgarh: अटक गया मानसून: जानिए...सुकमा से आगे क्‍यों नहीं बढ़ पा रहा है और पूरे छत्‍तीसगढ़ में कब तक सक्रिय होगा मानसून

Monsoon in Chhattisgarh: दक्षिण पश्चिम मानसून छत्‍तीगसढ़ की सीमा में प्रवेश कर गया है, लेकिन 3 दिन से सुकमा से आगे नहीं बढ़ रहा है। इसकी वजह से राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।

Update: 2024-06-11 06:37 GMT

Monsoon in Chhattisgarh: रायपुर। झमाझम बारिश के साथ मानसून निर्धारित समय से 2 दिन पहले 8 जून को सुकमा के रास्‍ते छत्‍तीसगढ़ पहुंच चुका है। समय से पहले मानसून के पहुंचने से गर्मी की मार झेल रहे लोगों के साथ ही किसान भी खुश हो गए, लेकिन 3 दिन से मानसून सुकमा से आगे ही नहीं बढ़ा है। अरब सागर से तेजी से आ रही हवा की वजह से महाराष्‍ट्र की तरफ मानसून आगे बढ़ रहा है, लेकिन छत्‍तीसगढ़ में यह सुकमा में ही रुका हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में भी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बन रही है। एक से दो दिन में यह पूरे बस्‍तर संभाग में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद राज्‍य के बाकी हिस्‍सों में भी इसके सक्रिय होने की उम्‍मीद की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश में एक-दो स्‍थानों पर गरज-चमक के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है।

अभी भी चढ़ा हुआ है पारा

मानसून के सक्रिय न होने से राज्‍य में अधिकांश हिस्‍सों में तेज गर्मी पड़ रही है। ज्‍यादातर स्‍थानों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक बना हुआ है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है, जो सामान्‍य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक होगा। इसी तरह बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और अंबिकापुर सहित राज्‍य के ज्‍यादातर स्‍थानों पर भी आज पारा 40 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। एक मात्र जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

मौसम विभाग की तेचावनी

मौसम विभाग ने राज्‍य में कहीं-कहीं तेज हवा, अंधड़ के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है।प्रदेश के उत्तरी व मध्यम संभागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सोंभावना नहीं है। इसके बाद 1-3 डिग्री तक तक की वृद्धि होने की सोंभावना है। प्रदेश के दक्षिण भाग में अधिकतम तापमान में अगले 3 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Full View


Tags:    

Similar News