महासमुंद फिर सबसे गर्म: कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा, महासमुंद में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान

राजधानी में तापमान में थोड़ी वृद्धि की संभावना, कुछ जिलों में हो सकती है बारिश

Update: 2022-04-15 15:26 GMT
महासमुंद फिर सबसे गर्म: कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा, महासमुंद में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान
  • whatsapp icon

रायपुर, 15 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस वजह से लोग गर्मी से परेशान रहे। सबसे ज्यादा तापमान एक बार फिर महासमुंद में रहा, जहां 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर, दुर्ग और राजनांदगांव में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। पेंड्रारोड, अंबिकापुर और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा, जबकि जगदलपुर में चार और अंबिकापुर व माना एयरपोर्ट में सामान्य से दो अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्ष या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

Tags:    

Similar News