टेंट, जनरेटर और दारू-मुर्गा पार्टी के साथ चल रहा लाखों का जुआ... जुआरियों का मजमा देखें इस वीडियो में
रायगढ़ 22 जनवरी 2022। टेंट में चल रहे इस जुआ में जुआरियों ने जनरेटर,के साथ ही दारू मुर्गा पार्टी की भी व्यव्यस्था की जाती हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां करोड़ो के दांव रोजाना बेधड़क लगाए जा रहे हैं। यह चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ में सबसे बड़ा जुआ सन्चालित किया जा रहा हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। जुआ खेलने के लिये बकायदा व्यवस्था भी की गई हैं। जुआरियों के लिये बकायदा टेंट लगा कर वहां जनरेटर की व्यवस्था बिजली की आपूर्ति के लिये की गई हैं। इसके अलावा दांव लगाने के लिये पहुँचे जुआरियों के लिये बकायदा शराब,चिकन, मटन परोसने की व्यवस्था भी की गई हैं।
आउटर के जंगलों में चल रहे जुआ में बड़े व रसूखदार जुआरी पहुँच कर आराम से बड़ा बड़ा दांव लगा रहें है। बकायदा सुरक्षा की गारंटी व पुलिसिया कार्यवाही से बचाव की भी गारंटी फड़ संचालक दे रहा है।
खुलेआम चल रहे जुआ का वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना यह हैं कि पुलिस कब तक इस पर लगाम लगा पाती हैं।