Kawardha News: छत्तीसगढ़ में यहां मिली 80 किलों की मछली, मछुआरे भी रह गए हैरान, देखने उमड़ी लोगों की भीड़....

Kawardha News: मछली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सरोधा जलाशय में देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

Update: 2024-02-20 13:06 GMT

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में मछुआरे उस समय हैरान रह गए, जब उनके जाल में भारी-भरकम मछली फंस गई। मछली इतनी बड़ी की पानी से बाहर निकालने में मछुवारों के भी पसीने छूट गए। इधर ग्रामीणों को जैसे ही बड़ी मछली पकड़ाने की खबर मिली तो जलाशय के पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग मछली के साथ फोटों खींच सोशल मीडिया में शेयर करने लगे।

दरअसल, ये पूरा मामला कवर्धा जिले के बोड़ला ब्लाक, सरोधा जलाशय का है। इस जलाशय में पवन नाम के मछुआरे को मछली पकड़ने का ठेका मिला हुआ है। पवन अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने जलाशय पहुंचा था। जाल डालने के बाद जब जाल को निकाल रहा था तो एक बड़ी मछली उसके जाल में फंस गई। मछली का साइज और वजन इतना ज्यादा था कि मछुआरों को पानी से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मछली का वजन करीब 80 किलों और लंबाई 6 फिट बताई जा रही है।

इधर जैसे ही आसपास को लोगों को इसकी जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मछली के साथ सेल्फी ली और फ़ोटो को सोशल मीडिया में भी शेयर किया।

Tags:    

Similar News