Germany Church Shooting: जर्मनी के हैम्बर्ग में चर्च में अंधाधुंध फायरिंग से मचा हड़कंप, 7 की मौत, देखिए फोटो-वीडियो

Germany Church Shooting: अमेरिका से ज्यादातर गोलीबारी की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन अब एक नया मामला जर्मनी से सामने आ रहा है। जर्मनी के हैम्बर्ग में यहोवा के एक चर्च में हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए।

Update: 2023-03-10 05:01 GMT

Germany Church Shooting: जर्मनी से गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी डीडब्ल्यू न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक हमले में 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हो गए हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने कहा, "अलस्टरडॉर्फ में एक बड़ा पुलिस ऑपरेशन चल रहा है। हम फिलहाल इस हिंसक घटना के कारणों का पता को जांच रहे हैं।"

इस गोलीबारी की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि उत्तरी हैम्बर्ग में इमारत में गोलीबारी की आवाज आने के बाद पहला कॉल तकरीबन रात 9 बजे के आसपास किया गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस ने मरने वालों की सटीक संख्या नहीं बताई है। इस हमले में पुलिस ने बताया कि अपराधी भी मृतकों में से एक हो सकता है।

एक संदिग्ध व्यक्ति यहोवा के साक्षियों के कार्यक्रम स्थल पर पाया गया था, और हैम्बर्ग पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति अपराधी हो सकता है। इसके साथ ही पुलिस ने जनता से घटना के बारे में अटकलें लगाने या अफवाह न फैलाने का आग्रह किया है।


Full View


इस गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने एक अलर्ट जारी कर कहा कि निवासियों को घर के अंदर रहना चाहिए और उस क्षेत्र में आने से बचना चाहिए जहां पर गोलीबारी हुई है। साथ ही, पुलिस ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी दी कि हमारे पास अपराधी के भाग जाने के कोई संकेत नहीं है।

मेयर ने शोक संवेदना प्रकट की

हेमबर्ग शहर के मेयर पीटर चेंचचर ने ट्विटर पर गोलीबारी पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। साथ ही इसमें किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:    

Similar News