Durg News: घर जा रहे युवक की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने रास्ता रोककर ईंट पत्थर से हमला कर उतारा मौत के घाट...

Update: 2023-12-18 07:04 GMT

दुर्ग। बीती रात बदमाशों ने एक युवक पर ईंट पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक पर उस समय हमला किया जब युवक अपने घर जा रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम रॉकी था।

दरअसल, पूरी घटना रविवार देर रात की है। मृतक रॉकी देशमुख नाम का युवक रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए अपने घर जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने ईंट और पत्थर से रॉकी पर वार किया, जिसके बाद उसे सर में गंभीर चोटे आई और जमीन पर गिर पड़ा। इस हमले में रॉकी देशमुख की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और मरचुरी में भिजवा दिया। इस पूरी घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से सभी आरोपी  दूर है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News