Diwali On Ram Mandir: देश में आज दिवाली: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मय हुआ देश, यहां पढ़ें रामचरित मानस की चौपाइयों से कैसे होगा जीवन में चमत्कार...

Update: 2024-01-22 04:04 GMT

Diwali On Ram Mandir: रायपुर। भगवान श्रीराम के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले पूरा देश राम मय हो गया है। घरों में दिवाली की तरह सजावट की कई है। रंगोली सजाई गई है। राजधानी रायपुर सहित तमाम शहरों में रविवार को दिवाली की तरह मिठाई व फूलों की दुकान में लोगों ने खरीददारी की। रविवार होने के बावजूद बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। यह दूसरी दिवाली है। बरसों के इंतजार और सैकड़ों कारसेवकों के बलिदान के बाद 22 जनवरी को वह सपना साकार होगा, जब अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में विराजेंगे।

इस खास अवसर पर हम राम चरित मानस की उन चौपाइयों के बारे में बता रहे हैं, जिसके पाठ से आप कई तरह की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं और जीवन में सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी...

1. संपत्ति प्राप्ति के लिए

जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।

सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।

2. मनोकामना पूर्ति एवं सर्वबाधा निवारण हेतु

कवन सो काज कठिन जग माही।

जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

3. आजीविका प्राप्ति या वृद्धि हेतु

बिस्व भरन पोषन कर जोई।

ताकर नाम भरत अस होई।।

4. शत्रु नाश के लिए

बयरू न कर काहू सन कोई।

रामप्रताप विषमता खोई।।

5. भय व संशय निवृत्ति के लिए

रामकथा सुन्दर कर तारी।

संशय बिहग उड़व निहारी।।

6. अनजान स्थान पर भय से रक्षा के लिए

मामभिरक्षय रघुकुल नायक।

धृतवर चाप रुचिर कर सायक।।

7. भगवान राम की शरण प्राप्ति हेतु

सुनि प्रभु वचन हरष हनुमाना।

सरनागत बच्छल भगवाना।।

8. विपत्ति नाश के लिए

राजीव नयन धरें धनु सायक।

भगत बिपति भंजन सुखदायक।।

9. रोग तथा उपद्रवों की शांति हेतु

दैहिक दैविक भौतिक तापा।

राम राज नहिं काहुहिं ब्यापा।।

10. कोर्ट कचहरी में विजय के लिए

पवन तनय बल पवन समाना।

बुदि्ध विवेक बिग्यान निधाना।।

Tags:    

Similar News