Cold-Rain Alert-ठंड-बारिश अलर्ट: सोमवार को इन राज्यों में शीतलहर के बीच बारिश और बर्फ़बारी की चेतावनी, पढ़ें मौसम विभाग ने और क्या कुछ कहा...

Update: 2024-01-28 09:01 GMT

Cold-Rain Alert-डेस्क: देश में इन दिनों शीतलहर का प्रकोप जारी है। शनिवार को भी कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ती रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे और गंभीर ठंड की स्थिति के पूर्वानुमान को 29 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इन राज्यों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, 31 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। वहीं विदर्भ और इससे सटे मराठवाड़ा पर प्रति चक्रवात बना हुआ है।

अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति और उसके बाद अगले 2 दिनों तक शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।

उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय में एक या दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई। बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति उत्पन्न हुई।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रही। उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा.

Tags:    

Similar News