CM Vishnudeo Sai: मुंबई दौरा रद्द कर सीएम पहुंचे रायपुर, आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शव को दिया कंधा...

CM Vishnudeo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई दौरा रद्द कर रायपुर पहुंचे। आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होकर शव को कंधा दिया...

Update: 2025-04-24 05:26 GMT
CM Vishnudeo Sai: मुंबई दौरा रद्द कर सीएम पहुंचे रायपुर, आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और शव को दिया कंधा...
  • whatsapp icon

CM Vishnudeo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंचे।


मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया।


सीएम साय आज सुबह रायपुर आने के बाद मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए और उनके शव को कंधा दिया।

मुख्यमंत्री साय कल 23 अप्रैल को मुंबई में निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति और निवेश आकर्षित करने मुंबई गए थे। उनका आज 24 अप्रैल को भी निवेशकों के साथ बैठक और मुलाकात का कार्यक्रम था।


इसी दौरान कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के व्यावसायी दिनेश मिरानिया की आज अंत्येष्टि की सूचना पर वापस रायपुर आ गए।

Tags:    

Similar News