Chhattisgarh News: कांग्रेस नेताओं पर FIR: घर मे घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर 5 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Raipur Congress leader fir | Ashish Dwivedi | Raipur News | cg news | Azad Nagar police station |

Update: 2023-01-05 16:49 GMT

रायपुर। बैनर पोस्टर के बकाया रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस के पांच नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता आशीष द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने 147-IPC, 148-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 427-IPC, 452-IPC, 506(B)-IPC अपराध दर्ज किया है। आजाद चौक थाने में की गई शिकायत इस प्रकार है...

''मै आशीष द्विवेदी केशव प्रसाद द्विवेदी निवासी कमल विहार सेक्टर 8ए मकान न0 सी/103 रायपुर छ0ग0 का हू। सुमित शुक्ला पिता स्व0 अशोक शुक्ला निवासी लाखे नगर साई मंदिर के पास मेरा चचेरा भाई है। सुमित के साथ 21.12.2022 को दोपहर 4 बजे सुमित की दुकान जो कि आजाद चौक मे CG PRINTER के नाम से स्थित है, सुमित के दुकान स्टाफ के द्वारा वैभव शुक्ला को फोन कर बैनर पोस्टर के पूर्व मे बकाया राशि 14000 रू0 को भुगतान करने हेतु निवेदन किया गया, जिस पर फोन पर ही वैभव द्वारा गाली गलौच करते हुए दुकान मे आके देख लूंगा धमकी दिया एवं लगभग 05 बजे करीब सुमित के दुकान किसी हथियार के साथ पहुच गया। वैभव के साथ, वैभव के साथी भावेश बघेल,हिमांशु जैन, मितेश एवं अन्य दो लोग दुकान आ पहुचे और सुमित के साथ काम करने विनीत पवार,सत्यम ठाकुर और सुमित के साथ मां बहन की गंदी गंदी गाली बकने लगे। सुमित के द्वारा विरोध करने पर और दुकान से बाहर जाने हेतु कहने पर सुमित के द्वारा विरोध करने पर और दुकान से बाहर जाने हेतु कहने पर सुमित पर लात-घुसो से मारपीट कर दिया एवं सुमित के आफिस मे रखे टेबल कुर्सी को फेक कर जान लेवा हमला किया और उसके बाद कहा कि तू अपना पैसा क्या वसूल करेगा। घटना के बाद सुमित द्वारा घर आकर मुझे यह संपूर्ण जानकारी दी गई। निवेदन है कि घटना के बाद से सुमित की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति थाने आने की नही है जिसकी अनुपस्थिदति मे मै आशीष द्विवेदी, वैभव शुक्ला एवं उसके साथियो के विरूध्द एफआईआर दर्ज कराना चाहता हूं। अत: आपसे निवेदन है कि मेरे इस आवेदन पर जल्द, से जल्द कार्यवाही करने का कष्ट करे।''

Tags:    

Similar News