Chhattisgarh Weather Report: CG आसमान से बरसी आग: 47 डिग्री पहुंचा पारा, छत्‍तीसगढ़ के इन शहरों में रात में लू का खतरा

Chhattisgarh Weather Report: नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। आज राज्‍य में अधिकतम तामपान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था।

Update: 2024-05-29 14:01 GMT

Chhattisgarh Weather Report: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में गर्मी कहर बरपा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन में आसमान से बरस रही आग का असर रात के मौसम पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अब राज्‍य के कुछ क्षेत्रों में रात में गर्म हवा (लू) चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज (29मई) को रायगढ़ प्रदेश में सबसे गरम रहा। रायगढ़ का आज अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित प्रदेश के ज्‍यादातर औद्योगिक शहरों का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। अधिकांश स्‍थानों पर दिन का तापमान सामान्‍य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।

पेंड्रा का न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है। आज वहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्‍य से 3 डिग्री अधिक है। इसके विपरीत रात का तापमान 32.7 डिग्री तक पहुंच गया है। गौर करने वाली बात यह है कि पेंड्रा वन क्षेत्र है। वहां गर्मी कम पड़ती है। इसके बावजूद न्‍यूनतम तापमान के सामान्‍य से ऊपर चला गया है।

मौसम विभाग की चेतवानी: मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ एक स्‍थानों पर दिन और रात दोनों समय गर्म हवा (लू) चलने की चेतावनी जारी की है।

अंबिकापुर में शाम को बौछारें

इस बीच अंबिकापुर संभाग में आज शाम को कहीं-कहीं बौछारें पड़ी हैं। दिन में बदली के कारण वहां उमस बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अंबिकापुर संभाग में कल भी गरज- चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

शहर 

अधिकतम

 न्‍यूनतम

रायपुर

 45.5

 32.4

बिलासपुर 

45.4 

32.4

पेंड्रा

 42.8 

32.7

अंबिकापुर

 44.2

 27.8

जगदलपुर 

39.6 

26.8

नोट-  डिग्री सेल्सियस में


Tags:    

Similar News