Chhattisgarh News: हड़ताल को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा की अपील:... तो हम हड़ताल में शामिल नहीं हो पाएंगे, जानिये क्‍या है मामला

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के कर्मचारी संगठनों ने महंगाई भत्‍त की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान कर रखा है। इधर, शिक्षक संषर्घ मोर्चा ने हड़ताल को लेकर एक अपील जारी कर दी है।

Update: 2024-09-03 07:01 GMT
Chhattisgarh News: हड़ताल को लेकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा की अपील:... तो हम हड़ताल में शामिल नहीं हो पाएंगे, जानिये क्‍या है मामला
  • whatsapp icon

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्‍ता (डीए) बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्‍होंने आंदोलान की शुरुआत कर दी है। साथ ही हड़ताल की तारीख की भी घोषणा कर दी है। छत्‍तीगसढ़ कर्मचारी- अधिकारी मोर्चा ने 9 सितंबर और फेडरेशन ने 11 और 27 सितंबर को एक दिन के हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है। हड़ताल की अलग-अलग तारीखों की वजह से प्रदेश के शिक्षक संशय में हैं। वजह यह है कि शिक्षकों का कुछ संगठन मोर्चा में तो कुछ फेडरेशन में शामिल है।

इसे देखते हुए छत्‍तीसगढ़ के शिक्षकों के संयुक्‍त संगठन ने मोर्चा और फेडरेशन के प्रदेश संयोजकों के नाम एक अपील जारी की है। इस अपील शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक मनीष मिश्रा, विरेंद्र दुबे, विकास राजपूत और संजय शर्मा के हस्‍ताक्षर है। शिक्षक नेताओं ने मोर्चा के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्‍ला और फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा से हड़ताल की तारीख एक करने की अपील की है।

शिक्षक नेताओं का कहना है कि अलग-अलग तारीखों पर हड़ताल करने से उसका असर नहीं होता। साथ ही शिक्षकों के सभी संगठन इसमें शामिल भी नहीं हो पाते हैं। हड़ताल की एक तारीख नहीं घोषित किए जाने की स्थिति में शिक्षक संगठन इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।


Tags:    

Similar News