छत्तीसगढ़ में रेप के आरोप में MBBS छात्र गिरफ्तार: होटल में युवती से किया दुष्कर्म, बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Update: 2023-02-08 14:59 GMT

Full View

रायपुर। युवती से रेप मामले में राजधानी पुलिस ने MBBS छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम मुरारी कुमार साहू जिला सूरजपुर के सोनपुर का रहने वाला है और रायपुर में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। ये पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित युवती की शिकायत के मुताबिक, आरोपी मुरारी साहू शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ ज़बरन होटल और अन्य जगहों में ले जाकर दुष्कर्म किया। शादी नहीं करने पर युवती ने जब इसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस बात से दुखी पीड़िता ने गंज में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत पर 376(2) (एन), 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Tags:    

Similar News