CG News: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, कई यात्री जख्मी, कंडक्टर व तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर, ड्राइवर फरार

Update: 2023-02-21 09:07 GMT

 जीपीएम। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज सुबह गंभीर हादसा हो गया जिसमें तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 60 से 70 यात्री सवार थे। जिसमे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकला और पुलिस, एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके माध्यम से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां घायल यात्रियों का इलाज जारी है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है।

सुन्दर ट्रेवल्स की यात्री बस तीर्थ यात्रियों को लेकर अयोध्या से रायपुर जा रही थी। मध्यप्रदेश बॉर्डर से होकर छत्तीसगढ़ पहुंचते ही बॉर्डर से लगे लालपुर गाँव के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के कारण यह हादसा हुआ है। जबकि घटना के बाद से बस ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। वही इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलो में से बस कंडक्टर और 3 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में एक तरफ नरेश ट्रेवल्स तो दूसरी तरफ सुंदर ट्रेवल्स लिखा हुआ है। जिसके चलते बस की परमिट को लेकर संदेह है। इस मार्ग पर दुर्ग और रायपुर से रोजाना दर्जनों बसें तीर्थयात्रियों को लेकर अयोध्या और प्रयागराज जाती हैं, पूर्व में भी इस तरह के कई हादसे तीर्थयात्रियों से भरी बस में हुए हैं।

Tags:    

Similar News