CG News: सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने की खुदकुशी, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी....

Update: 2023-07-30 08:27 GMT

रायपुर। राजधानी के मोवा ओवर ब्रिज के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतिका महिला का नाम शारदा मीणा निवासी दुबे काॅलोनी काॅलोनी की रहने वाली थी। महिला के पति विधानसभा स्थित महालेखाकर ऑफिस में सहायक लेखा अधिकारी के पद पर है।

जानकारी के मुताबिक, घटना पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा रेलवे ट्रेक की है। मृतिका के पति दीपक मीणा ने पुलिस को बताया कि वो शनिवार की देर रात घर लौटा था। खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। सुबह जब उठकर देखा तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। इस बीच उसे जानकारी मिली थी उसकी पत्नी ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। 

बताया जा रहा है कि मृतिका रविवार सुबह चार बजे के बीच मोवा ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रेक पर पहुंची थी। इस दौरान सामने से आती हुई तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पंडरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी सुबह आठ बजे के करीब मिली थी।

फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर मृतिका के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानाकरी के बाद मृतिका के मायके वाले भी थाने पहुंचे है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Tags:    

Similar News