CG News: छत्तीसगढ़ के युवक की पुरी में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ पहुंचा था जगन्नाथ भगवान के दर्शन करने...
CG News: छत्तीसगढ़ के युवक की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ जगन्नाथ पुरी गया हुआ था। दर्शन के बाद समुंद्र में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान तेज लहरों ने उसे अंदर खींच लिया। घटना में उसकी मौत हो गई।
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक युवक की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत हो गई। युवक भिलाई के रिसाली का रहने वाला था। दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पहुंचा था। दर्शन के बाद दोस्तों के साथ समुद्र में नहाने उतरा और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रिसाली में उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, रिसाली नगर निगम रूआबांधा वार्ड क्रामांक-3 निवासी मुकेश गुप्ता 26 वर्ष अपने दोस्तों के साथ ओडिशा के पुरी जगन्नाथ भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचा था। 27 जुलाई रविवार के दिन अपने दोस्तोें के साथ पुरी समुद्र नहाने आया था। सभी दोस्त नहा रहे थे कि समुद्र की तेज लहरों ने मुकेश गुप्ता को अंदर खींच लिया।
मुकेश की डूबने की जानकारी मिलते ही साथियों ने मदद की गुहार लगाई। तट रक्षका की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया और घंटो मशक्कत के बाद गहरे पानी से मुकेश के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इधर, बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी मातम पसरा हुआ है। वहीं, शव को पुरी से रिसाली लाया जा रहा है। आज ही रिसाली के मुक्तिधाम में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।