CG में आदमखोर तेंदुआ: घर के सामने से महिला को उठा ले गया, नोंच कर गर्दन धड़ से किया अलग, तीसरी घटना...

Update: 2023-01-03 08:39 GMT

मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी। जिले के मनेन्द्रगढ़ मंडल में तेंदुए का कहर जारी है। आज महिला को घर के बाजू से उठा कर तेंदुआ ले गया और उसके गलें को जंगल ले जाकर नोंच डाला। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। तेंदुए के हमले से गला लगभग धड़ से कटकर अलग ही हो गया है। आदमखोर तेंदुए के शिकार अब तक तीन लोग हो चुके हैं।

घटना मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत जनकपुर परिक्षेत्र-2 में कुंवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा की है। यहां रहने वाले नान बैगा की पत्नी उमा बाई आज सुबह मंगलवार को उठ कर शौच के लिए गांव से लगे जंगल गयी थी। वहां से वपसी के दौरान जब वह घर के बगल में पहुँची ही थी तो पीछे से आये आदमखोर तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि तेंदुआ जंगल से ही महिला के पीछे आया था। तेंदुआ महिला को अपने जबड़े में जकड़ कर अपने साथ जंगलकी तरफ ले गया और गले को नोच डाला। तेंदुए के हमले में महिला के गर्दन का मांस नुच गया और आधा से ज्यादा धड़ से गर्दन अलग हो गया। जबतक गांव वाले वहां पहुँचे महिला की मौत हो चुकी थी और तेंदुआ वहां से भाग गया।

घटना की जानकारी लगते ही रेंजर चंद्रमणि तिवारी मौके पर पहुँचे और मृतका के घर वालो को तत्कालिक सहायता राशि दी। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुआ अब तक तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में वन अमला अब तक विफल साबित हो रहा है।

Tags:    

Similar News