CG Independence Day: सीएम का प्रदेश की जनता के नाम संदेश: राजधानी के पुलिस परेड मैदान में विष्‍णुदेव ने किया ध्‍वजा रोहण

Update: 2024-08-15 03:39 GMT
Live Updates - Page 4
2024-08-15 04:21 GMT

प्रदेशवासियों के नाम अपने संबोधन में मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय बीते 8 महीने में प्रदेश और जनता के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। प्रदेश की सरकारी व्‍यवस्‍था में पारदर्शिता लाने के प्रयासों की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि सिंगल विंडो सिस्‍टम लागू किया गया है। शराब की खरीदी की नीति बदली गई है। राज्‍य नीति आयोग का गठन किया गया है। सीएम ने कहा कि पीएम ने 2047 तक देश को विकसित राज्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा है। हमारी सरकार भी इसके साथ कदम ताल करते हुए छत्‍तीसगढ़ को विकसित छत्‍तीसगढ़ और भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। 


2024-08-15 04:00 GMT

प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अगले वर्ष 25 जून को आपातकाल के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। लोकतंत्र सेनानियों की सम्‍मान निधि फिर से शुरू की गई है। नक्‍सलवाद के खिलाफ जंग में प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को भी याद किया। 8 महीने में 146 नक्‍सलियों को मार गिराया। 32 नए कैंप खोलने की तैयारी है। इसका श्रेय वीर जवानों को है।



2024-08-15 03:43 GMT

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं l

Tags:    

Similar News