CG-बुजुर्ग ने बकरे की आंख गटक ली, फिर हो गई मौत... मटन पार्टी की हो रही थी तैयारी...

Update: 2023-07-03 07:59 GMT

सूरजपुर। मटन पार्टी के दौरान एक बुजुर्ग ने बकरे की आंख निगल ली। जिसके बाद बुजुर्ग की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक का नाम बागर सिंह था और मदनपुर का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये पूरा मामला सूरजपुर क्षेत्र का है।

दरअसल, मृतक बागर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ सूरजपुर आया था। यहां पर पर्री नर्सरी के पास मटन पार्टी करने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान बागर सिंह ने बकरे की आंख को निगल लिया। आंख बागर के गले में ही फंस गई, जिससे बागर सिंह छटफटाने लगा।

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर दम घुटने से मौत की पुष्टी डाॅक्टरों ने की। पुलिस ने शव को का पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।  

Full View

Tags:    

Similar News