Balodabazar Bhatapara: शिक्षक दंपत्ति ने फांसी लगाकर दी जान, शादी के 7 साल बाद भी बच्चा नहीं होने से थे परेशान...

Update: 2024-01-25 13:54 GMT
Balodabazar Bhatapara: शिक्षक दंपत्ति ने फांसी लगाकर दी जान, शादी के 7 साल बाद भी बच्चा नहीं होने से थे परेशान...
  • whatsapp icon

Balodabazar-Bhatapara News बलौदाबाजार–भाटापारा। बलौदा बाजार जिले में शासकीय शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति-पत्नी दोनों शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। दोनों शादी के 7 साल बाद भी बच्चा नहीं होने से दुखी थे। आशंका है कि दोनों शिक्षक दंपत्ति ने इसी के चलते आत्महत्या कर ली। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जारा में 30 वर्षीय रामेसर वर्मा अपनी पत्नी हेमलता वर्मा के साथ पिछले एक वर्ष से पंडित दीवान के मकान में किराए से रहता था। वह मूल रूप से बलौदा बाजार नवागांव मल्लाहार गांव का रहने वाला था। पति-पत्नी दोनों शासकीय सेवा में पदस्थ थे। पत्नी हेमलता वर्मा की पोस्टिंग ग्राम जारा के स्कूल में थी। पति रामेसर वर्मा की नियुक्ति ग्राम मुसुवाडीह में थी।

कल बुधवार तक लोगों ने शिक्षक दंपत्ति को देखा था। दोनों अपने स्कूल भी गए थे। आज सुबह रामेश्वर के ससुर और दादा ससुर अपनी बेटी के घर ग्राम जारा पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तब उन्हें बेटी दामाद फांसी के फंदे पर नजर आए। पड़ोसियों को इसकी सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंची। अंदर कमरे में पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पंचनामा कर दोनों के शवों को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पूछताछ में हेमलता वर्मा के पिता अशोक वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने कल बुधवार की रात फोन कर तत्काल ग्राम जारा आने को कहा था। उनकी बेटी और दामाद के बीच शायद कोई सामान्य विवाद हुआ था। वे और उनके पिता गुरुवार की सुबह जारा पहुंचे तो उन्हें उनकी बेटी और दामाद फंदे पर लटकते मिले। पुलिस को जांच में जानकारी मिली कि शादी के 7 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर दोनों पति पत्नी मानसिक अवसाद में रहते थे और दोनों के बीच गांव वालों के अनुसार कभी कभी सामान्य घरेलू विवाद भी होते रहता था। पलारी पुलिस मर्ग कायम कर परिजनों का बयान ले जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News