एयर इंडिया को बड़ा जुर्माना: बुजुर्ग महिला पर पेशाब मामले में DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया इतने लाख का जुर्माना

एयर इंडिया की कार्यवाही से असंतुष्ट डीजीसीए ने एयरइंडिया पर जुर्माना करते हुए पायलट का लाइसेंस भी 3 माह के लिए रद्द कर दिया है।

Update: 2023-01-20 09:08 GMT

नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब किये जाने के मामले में डीजीसीए ने बड़ी कार्यवाही की है। डीजीसीए ने एयर इंडिया पर तीस लाख रुपये का जुर्माना थोपा है। साथ ही पायलट का लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर दिया है। इसके अलावा एयर इंडिया के डायरेक्टर इन फ्लाइट सर्विस पर भी तीन लाख रुपये का जुर्माना भी किया है।

मामला 26 नवंबर का है। तब एयर इंडिया का विमान न्यूयार्क से दिल्ली आ रहा था। फ्लाइट में न्यूयार्क से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे शंकर मिश्रा ने नशे की हालत में बिजनेस क्लास में बैठी 72 वर्षीय महिला के कंबल पर पेशाब कर दिया था। महिला ने इसकी शिकायत फ्लाइंग स्टाफ़ से भी की थी। पर यात्री को आसानी से जाने दिया गया। महिला ने एयर इंडिया के स्वामित्व वाली कंपनी टाटा संस् के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद आरोपी यात्री पर चार माह तक यात्रा के लिए बैन लगाया गया था।

एयर इंडिया की कार्यवाही से असंतुष्ट डीजीसीए ने एयरइंडिया पर जुर्माना करते हुए पायलट का लाइसेंस भी 3 माह के लिए रद्द कर दिया है। महिला की शिकायत पर आरोपी शंकर मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने बेंगलोर से गिरफ्तार किया था। उसे अमेरिकी बैंकिंग कंपनी वेल्स फ़ार्गो ने भी नौकरी से निकाल दिया है।

Tags:    

Similar News