7th Pay Commission: DA Hike: दीवाली पर कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता का मिलेगा तोहफा!...

Update: 2023-10-12 12:20 GMT

नईदिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली पर 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ केंद्र सरकार दे सकती है।मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार इस बार 4 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी कर सकती है। अभी कर्मचारियों को 42 प्रतिशत DA मिलता है, जिसे सरकार 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर 46 प्रतिशत कर सकती है। वर्तमान में कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत है।

जानकारी के मुताबिक, पहले का जा रहा कि नवरात्र में सरकार कर्मचारियों को ये खुशखबरी दे सकती है पर अब समझा जा रहा है कि दीवाली पर सरकार डीए बढ़ोतरी का ऐलान करेगी।

1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा

महंगाई भत्ते में 4 फीसदी से ज्‍यादा इजाफा होने से 50 लाख से ज्यादा स्थाई केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स कुल 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा। DA में बढ़ोतरी होती है तो ये 1 जुलाई 2023 से लागू हो जाएगा। इसके बाद भुगतान के साथ जुलाई, अगस्त, सितंबर का DA Arrear भी जोड़ा जाएगा। इससे पहले मार्च 2023 में भी महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा था।

दो बार सैलरी में इजाफा

मालूम हो कि महंगाई भत्ते में सरकार साल में दो बार बढ़ोतरी करती है। पहली जनवरी और पहली जुलाई से दिया जाता है। साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था। इसका लाभ 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है। बढ़ने से पहले 38 फीसदी डीए था, जिसके बाद 4 प्रतिशत बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया। 

Tags:    

Similar News