300 करोड़ के ड्रग्स के साथ समुद्री सीमा पर पकड़े गए 10 पाकिस्तानी तस्कर, हथियार भी जब्त
एनपीजी डेस्क। गुजरात की समुद्री सीमा पर दस पाकिस्तानी ड्रग तस्करों को पकड़ा गया है। बीती रात पाकिस्तान से लगी समुद्री सीमा पर चलाये गए अभियान में गुजरात एटीएस व इंडियन कोस्ट गार्ड की संयुक्त टीम ने 300 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है। साथ ही पाकिस्तानी तस्करों से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
25-26 दिसंबर की दरमियानी रात एक गोपनीय सूचना मिलने पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के आस पास icgs अरिंजय जहाज को क्षेत्र के गश्त में लगाया गया था। यह जहाज नाईट विजन कैमरों से युक्त है। आज तड़के एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को भारतीय सीमा में संदिग्ध रूप से घुसपैठ करते देखा। जिसे रुकने की चेतावनी देने पर नही रुकने पर उक्त नाव को घेरेबंदी कर रोका गया। नाव की तलाशी लेने लर हथियारों व गोला बारूदो के साथ 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 300 करोड़ है। नाव से 10 पाकिस्तानी तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। एटीएस उनसे पूछताछ कर रही है।
एटीएस का कहना है कि आरोपियो से यह पूछ ताछ की जा रही है कि उक्त ड्रग्स को कहा से लाकर कहा खपाया जाना था और हथियार इनके पास कहा से आये थे। साथ ही इनका भारतीय सीमा में प्रवेश का तस्करी के क्या उद्देश्य था? पाकिस्तानी नाव को फिलहाल ओखा में रखा गया है। पूरे ऑपरेशन की जानकारी भारतीय तटरक्षक दल ने ट्वीट कर दी है।