बिग ब्रेकिंगः विधायक शैलेष पांण्डेय के खिलाफ 6 साल के निष्कासन का प्रस्ताव पारित, अपनी ही सरकार के खिलाफ ठोकने के बयान को पार्टी ने लिया गंभीरता से
0 प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन कमेटी को भेज जाएगा प्रस्ताव
बिलासपुर, 23 सितंबर 2021। पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देना बिलासपुर के विधायक शैलेष पाण्डेय को महंगा पड़ सकता है। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आज देर शाम पार्टी से छह साल के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी अब आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति को भेजेगी।
ज्ञातव्य है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समर्थक कांग्रेस नेता पंकज सिंह के खिलाफ एफआईआर मामले में विधायक शैलेष पाण्डेय ने कड़ा बयान देते हुए कहा था कि सिंहदेव समर्थकों को ठोका जा रहा है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया।
बिलासपुर के कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने ये प्रस्ताव लाया। जिसे शहर कांग्रेस कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से पारित किया है। अब ये प्रस्ताव आगे की कार्रवाई के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति को भेजी जाएगी। प्रस्ताव में कहा गया है कि पार्टी लीग से हटकर बयानबाजी करने की वजह से उनका निष्कासन प्रस्ताव लाया गया है। आपको बता दें कि बिलासपुर के कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज सिंह के खिलाफ एक दिन पहले बिलासपुर के कोतवाली थाने में FIR दर्ज हुई है। मामले में गिरफ्तारी देने के लिए पंकज सिंह के साथ शहर विधायक शैलेष पांडेय खुद भी पहुंचे थे और कोतवाली थाने का घेराव कर दिया था। साथ ही शैलेष पांडेय ने ये भी बयान दिया था कि पुलिस पर दबाव है और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का समर्थक होने की वजह से पंकज सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई हुई है। शैलेष पांडेय के इस बयान के बाद बिलासपुर में कांग्रेस की सियासत दो दिनों से गरम है और आज इस प्रस्ताव के बाद अब सभी की नजरें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक्शन पर होगी कि वो क्या कार्रवाई करती है।
गौरतलब हैं कि टीएस सिंहदेव के समर्थक और कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज सिंग के ऊपर सिम्स के चिकित्सा कर्मी से हाथापाई करने की एफआईआर कोतवाली थाने में दर्ज हुई है जिसके विरोध स्वरूप गिरफ्तारी देने पंकज थाने पहुँचे थे,साथ पहुँचे विधायक ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि हम टीएस बाबा के आदमी हैं इसलिए हमें ऊपर के आदेश पर बारी बारी निशाना बना कर ठोका जा रहा है, पहले गरीबो को राशन बाटने पर मुझपे एफआईआर की गई थी और अब गरीब इलाज के लिए जाने पर पंकज पर करवा दिया गया।
आज इस मामले में कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी, सभी पदाधिकारियो ने माना कि यदि कोई बात थी तो सबसे पहले पार्टी के अंदर बात रखी जानी थी,पार्टी मिल कर एफआईआर का विरोध करती पर सार्वजनिक तौर पर मीडिया में बयान जारी करना पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासन हीनता को दर्शाता हैं।आज हुई बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया कि इस मामले में विधायक शैलेश पांडे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए । उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए। इस तरह की सिफ़ारिश के साथ प्रस्ताव पारित किया गया है ।आज हुए कांग्रेस कमेटी की बैठक में विधायक के कोतवाली थाने के घेराव व बयानबाजी को अनुशासन हीनता मानते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के 21सदस्यों की टीम ने निष्कासन का प्रस्ताव पारित कर कार्यवाहि के लिए अनुशंसा ऊपर भेजने की सिपरिश की है, गौरतलब हैं कि टीएस सिंहदेव के समर्थक और कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज सिंग के ऊपर सिम्स के चिकित्सा कर्मी से हाथापाई करने की एफआईआर कोतवाली थाने में दर्ज हुई है जिसके विरोध स्वरूप गिरफ्तारी देने पंकज थाने पहुँचे थे,साथ पहुँचे विधायक ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि हम टीएस बाबा के आदमी हैं इसलिए हमें ऊपर के आदेश पर बारी बारी निशाना बना कर ठोका जा रहा है, पहले गरीबो को राशन बाटने पर मुझपे एफआईआर की गई थी और अब गरीब इलाज के लिए जाने पर पंकज पर करवा दिया गया।
आज इस मामले में कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी, सभी पदाधिकारियो ने माना कि यदि कोई बात थी तो सबसे पहले पार्टी के अंदर बात रखी जानी थी,पार्टी मिल कर एफआईआर का विरोध करती पर सार्वजनिक तौर पर मीडिया में बयान जारी करना पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासन हीनता को दर्शाता हैं।आज हुई बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया कि इस मामले में विधायक शैलेश पांडे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए । उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए। इस तरह की सिफ़ारिश के साथ प्रस्ताव पारित किया गया है ।इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा।